Posts

किसानों की टोली पहुंची एक बार फिर टिकरी बॉर्डर, दिल्ली पुलिस पर गुस्साए किसान, लगाया जाम

Image
दिल्ली पुलिस ने राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को रोका तो किसानों में भी रोष उत्पन्न हुआ... जिसके चलते किसानों ने दिल्ली रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 पर जाम लगा दिया....राष्ट्रीय राज मार्ग पर करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा....लेकिन उसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने समझा-बुझाकर किसानों को एक तरफ कर दिया...जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका... दरअसल बता दे की किसान जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं....ऐसे में दिल्ली पुलिस द्वारा जितने भी वाहनों में किसान सवार होकर आ रहे हैं. उन्हें रोकने का काम किया जा रहा है...दिल्ली पुलिस किसानों के किसी भी विकल को दिल्ली में एंटर नहीं करने दे रही...जिस वजह से किसानों में गुस्सा भर गया और किसानों ने दिल्ली रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिकरी बॉर्डर पर जाम लगा दिया...टिकरी बॉर्डर पर जाम की वजह से वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई उसके बाद में पुलिस के समझाने बुझाने पर यातायात सुचारू किया.. किसानों का साफ तौर पर कहना है कि वह दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारा और बंगला साहिब गुरुद्वारे में रात बिताकर सुबह के समय जंतर मंतर पर धर...

उर्फी जावेद के वो 5 लुक, बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन के सितारों की जुंबा पर!

Image
ड्रेसिंग सेन्स के मामले में उर्फी जावेद का कोई तोड़ नहीं है...इस बात का सबूत उनका सोशल मीडिया अकाउंट है जो उर्फी की बोल्ड और हॉट फोटोज से भरा पड़ा है...एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कभी बोरी तो कभी ब्लेड से बनाकर ऐसी-ऐसी ड्रेसेज पहनी है कि उनका लुक देखकर फैंस भी शॉक्ड हो गए... यहां तक कि उर्फी के लुक के चर्चे बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन के सितारों की जुंबा पर भी है...खास बात है कि रणवीर सिंह ने भी उर्फी के ड्रेसिंग सेन्स की 'कॉफी विद करण' शो में तारीफ की थी...देखिए उर्फी जावेद के वो 5 लुक जिन्हें उन चीजों से तैयार किया गया है कि जिसके बारे में आप कभी सोच भी नहीं सकते हैं..जिसकी ड्रेस के बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा... फैशन की दुनिया में इन दिनों एक नाम हर किसी की जुबां पर है वो नाम है उर्फी जावेद का बिग बॉस ओटीटी मे जब से उर्फी की एंट्री हुई तभी से वो सुर्खियों में हैं... ये बात और है कि बिग बॉस ओटीटी कब का खत्म हो चुका है और उसके बाद बिग बॉस 15 का फिनाले (Bigg Boss 15 Finale) भी जल्द ही होने वाला है... लेकिन बिग बॉस ओटीटी में एंट्री लेने वालीं उर्फी ने अपने स्टाइल से हर किसी ...

क्या आप भी उल्टे हाथ से लिखते हैं? लिखते है तो जरुर पढ़ें, लेफ्ट हैंडर्स से जुड़ी रोचक बातें ‍

Image
बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों यानी लेफ्ट हैंडर्स के लिए 13 अगस्त को इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे मनाया जाता है. दुनिया में ज्यादातर लोग सीधे हाथ से लिखते या काम करते हैं. ऐसे में इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे उल्टे हाथ से काम करने वालों के अनुभव के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है... आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, रतन टाटा, सचिन तेंदुलकर समेत दुनिया भर में कई प्रमुख हस्तियां लेफ्ट हैंडर्स हैं. जानकारी के मुताबिक चार्ली चैपलिन, ओपरा विनफ्रे, मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स और लेडी गागा जैसी कुछ इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज़ का नाम लेफ्ट हैंडर्स की लिस्ट में शुमार है. इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे का इतिहास और महत्व पहली बार इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे साल 1976 में मनाया गया था. इस दिन को सबसे पहले डीन आर कैंपबेल ने मनाया था, जो खुद एक लेफ्ट हैंडर थे और रोजमर्रा के संघर्ष के बारे में लोगों को बताना चाहते थे. वह लेफ्ट-हैंडर्स इंटरनेशनल आईएनसी के संस्थापक थे. #left#viral#hand#rock#music#ink#love#nyc#trendind#2022

आखिर क्यों Emoji का रंग होता है पीला?

Image
आज के इस डिजिटल दौर में अधिकतर लोग फोन पर बात करने से ज्यादा सोशल नेटवर्किंग साइट पर चैटिंग करना पसंद करते हैं. वहीं, फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर व इंस्टाग्राम जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर यूजर्स लिखने से ज्यादा इमोटिकॉन (emoticons) या इमोजी (Emoji) का यूज करते हैं. ऐसा देखा गया है कि यूजर्स अपने इमोशन दूसरों को शब्दों के बजाय इमोजी व इमोटिकॉन के जरिए ज्यादा अच्छे से समझा पाते हैं.इमोजी के जरिए आप खुशी, दुख, एक्साइटमेंट और गुस्से जैसे कई इमोशंस सामने वाले व्यक्ति को जता सकते हैं. हालांकि,  आप दिनभर इन इमोजी का इस्तेमाल करते हों, लेकिन शायद ही आपको ये पता हो कि ये इमोजी येलो (Yellow) कलर के ही क्यों होते हैं. क्या आपने कभी इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो आइये आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि इमोजी के पीले कलर के होने के पीछे क्या राज है.   जानें, क्यों होता है Emoji का रंग पीला? वैसे तो इमोजी के रंग को लेकर अब तक कोई विशेष रिसर्च नहीं हुई है, लेकिन एक्सपर्ट्स इसके पीले रंग के होने के पीछे कई कारण बताते हैं. कुछ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इमोजी का ...

कन्हैया के दर्शन के लिए मथुरा आ रहें हैं मुख्यमंत्री योगी,देखिए खास कार्यक्रम!

Image
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा आ रहे हैं। वे यहां 3 घंटे 40 मिनट रहेंगे। इस दौरान उनके साथ राज्य के दो मंत्री भी मौजूद रहेंगे। जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक, पुलिस व सीएम की सुरक्षा में लगी टीम ने तैयारियां कर ली हैं। सीएम योगी गोरखपुर से विमान से आगरा भी पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम का हेलीकॉप्टर आगरा से पवन हंस वृंदावन में उतरेगा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है।   मिनट टू मिनट कार्यक्रम हुआ जारी मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे वृंदावन पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 01:10 बजे अन्नपूर्णा भवन पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाएंगे। 2:00 से 03:30 बजे तक मुख्यमंत्री टीएफसी में श्रीकृष्णोत्सव एवं अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करेंगे। 03:40 बजे पवन हंस हेलीपैड से मथुरा श्रीराम लीला मैदान स्थित हेलीपैड पर 03:55 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 04:00 बजे से 04:30 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। दो मंत्री भी रहेंगे साथ में...

पश्चिम बंगाल का हावड़ा ब्रिज, के इतिहास की कहानी जिस पर जापानियों ने बरसाए थे बम: क्‍या है इतिहास!

Image
पश्चिम बंगाल का हावड़ा ब्रिज जिसे अंग्रेजों ने बनाया था, आपको जानकर हैरानी होगी इस ब्रिज का औपचारिक उद्घाटन अभी तक नहीं हुआ है. इस ब्रिज पर जापानियों ने द्वितीय विश्वयुद्ध के समय बमबारी भी की थी.बता दे की 1936 में इस ब्रिज को बनाने की शुरुआत अंग्रेजों ने की थी. समुद्र पर तैरते हुए इस ब्रिज के बारे में जानिए. जिसने बंगाल के भीषण अकाल से लेकर बमबारी तक देखी.सबसे बडी बात है, की इस ब्रिज का टाटा कंपनी से भी है पुराना रिश्‍ता है..   हावड़ा ब्रिज,का इतिहास लेकिन इस ब्रिज से भारतीयों का रिश्‍ता रहा है. इस ब्रिज को बनाने में भारत की टाटा कंपनी का भी सहयोग रहा था. ब्रिज ऐसे समय में तैयार हुआ था कि उसका आज तक औपचारिक उद्घाटन भी नहीं हुआ है. साल 1936 में इस ब्रिज को बनाने का काम शुरू हुआ था. जबकि, 3 फरवरी 1943 को यानी द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इस ब्रिज को जनता के लिए खोल दिया.वर्ल्‍ड वॉर के दौरान इस ब्रिज पर जापान ने हमला भी कर दिया. दो पायें पर टिका ये ब्रिज कई माइनों में खास है.  1500 फीट का ब्रिज सिर्फ दो पायों पर टिका है  इस ब्रिज को  बनाने वाले ने इतने खास तरीके से ...

पाकिस्तान के अब्दुल बासित पीएम मोदी की स्पीच पर हुए फिदा !

Image
पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने 15 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी के दिए भाषण की जमकर तारीफ की.... भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित ने कहा कि एक लीडर को इसी तरह की बातें करनी चाहिए. हालांकि, पीएम मोदी की स्पीच में गुलामी की मानसिकता से निजात पाने वाली बात पर भी बासित ने प्रतिक्रिया दी.  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली के लाल किले से जोरदार भाषण दिया जो काफी चर्चा में रहा. खास बात है कि पीएम मोदी के इस भाषण की पाकिस्तान में भी जमकर तारीफ की जा रही है. पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक और भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित एक वीडियो में पीएम  मोदी के लाल किले पर दिए भाषण की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने पीएम मोदी के भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि 15 अगस्त के मौके पर भारत में आजादी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया उन्होंने आगे कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अच्छे वक्ता हैं और राजनीतिक रैलियों में उनके भाषण हमेशा जानदार होते हैं पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने आगे कहा कि प्रधानमंत्...