The Kashmir FilesReview: कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करती हैं 'द कश्मीर'
हाल ही में रिलीज हुई विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म तीन दिन में ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
चलिए आपको बताते हैं इस फिल्म की दस्ता।
कश्मीरी पंडितो पर आधारित यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही ढेर सारे विवादों में थी। फिल्म को कई तरह की विरोध और आलोचानाओं का भी सामना करना पड़ा था। फिल्म ने अब तक करीब 25.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी बीच अब इस फिल्म के बारे में कई हौरान करने वाले खुलासे सामने आए है।
फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई किस्से साझा किए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे कश्मीर में फिल्म की शूटिंग करना एक चुनौती से कम नहीं था। इस दौरान फिल्म बनाने के दौरान हुई दिक्कतो के बारे में बताते हुए विवेक ने कहा कि 'फिल्म बनाने से पहले थोड़ा डर जरूर था। क्योंकि वहां आपकी जान को बहुत खतरा रहता है। आतंकवाद से बचाने के लिए ना पुलिस आती है और ना आर्मी'।उन्होंने आगे बताया कि 'कई लोग फिल्म को कम आंक कर रहे थे।
कौन है, कश्मीरी पंडित क्या है?
लेकिन रिलीज होने के साथ ही अब यह फिल्म इतिहास रच रही है। साथ ही लोग अपने इतिहास से भी रूबरू हो रहे हैं।' वहीं, इस फिल्म को देशभर में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए विवेक अग्निहोत्री ने जल्द की इसकी सीरीज बनाने की भी घोषणी की है। यानी अब दर्शक इसे सीरीज के तौर पर ओटीटी पर भी देख सकेंगे।बातचीत के दौरान कपिल शर्मा विवाद के बारे में पूछने पर विवेक अग्निहोत्री ने सवाल को टालते हुए कहा यह कपिल शर्मा से पूछिए, क्यों नहीं बुलाया।' दरअसल, फिल्म रिलीज होने से पहले विवेक अग्निहोत्री चाहते थे कि उनकी इस फिल्म का द कपिल शर्मा शो में प्रचार किया जाए। लेकिन फिल्म में कोई बड़ी स्टार कास्ट ना होने के कारण कपिल ने इसके प्रमोशन के लिए मना कर दिया। विवेक ने कपिल पर आरोप लगाया कि वह छोटी स्टारकास्ट की वजह से उन्हें शो पर नहीं बुलाना चाहते। फिल्म की बात करें तो विवेक अग्निहोत्री द्वारा डायरेक्ट 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी को दर्शाया गया है। इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री और सौरभ पांडे द्वारा सह- लिखित इस फिल्म में आर्टिकल 370 से लेकर कश्मीर के इतिहास पर भी बात की गई है।#Thekashmirfiles#movie#kashmirpandit#anupamkher#vivekagnihotri#pallavijoshi#Righttojustice#creativeconsciousness#whokilledshastri#urbanNaxals#AdityaRajKaul#darshankumar#truthstory#theter#moviespecial#thekapilsharmashow#article 370#emotion#realstory
Comments
Post a Comment