जेलेंस्की ने नाटो को चेताया, हमको बचा लीजिए, नहीं तो आपकी जमीन को भी तबाह कर देंगी रूसी मिसाइलें

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 19वां दिन है। दोनों देशों के बीच सुलह का कोई रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। बता दें  इस बीच खबर है रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दौर की बातचीत एक से दो दिन में हो सकती है। इस बीच रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए गए हैं। यूक्रेन के 24 शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। इसमें से 19 में तो रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां रूस लगातार बम बरसा रहा है। 
साथ ही आज रूस में आज से इंस्टाग्राम बैन
रूस में आज से इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह कदम फेसबुक द्वारा पुतिन के खिलाफ किए गए नियमों में बदलाव के बाद उठाया गया है। इंस्टाग्राम का कहना है कि, यह गलत है। रूस के आठ करोड़ लोग इस कारण दुनिया से कट जाएंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

पीएम ने प्रदेश के लोगों को 108 जन औषधि केंद्र समर्पित किए

13 मई से 12 देशों में 92 मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि।

महाराणा प्रताप जयंती पर जाने मेवाड़ के महान हिन्दू शासक महाराणा प्रताप के बारे में 7 खास बातें