दिल्ली: कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन में रखे बैग में लगी आग

दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के पास कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में रखे एक बैग में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का मोहल बन गए। इसके बाद जीआरपी ने दिल्ली फायर सर्विस और बम डिफ्यूजल स्क्वायड (बम निरोधक दस्ते) को सूचना दे दी। मौके पर मौजूद यात्रियों ने बैग को कोच से बाहर फेंक दिया। बम निरोधक दस्ते ने जांच के बाद विस्फोटक की संभावना से इनकार किया है।दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि सुबह लगभग 10.45 बजे कुरुक्षेत्र निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन संख्या 04406 के एक कोच में रखे संदिग्ध बैग में आग लग गई थी, जिसके बाद वहां यात्रियों ने बैग को ट्रेन से बाहर फेंककर जीआरपी को सूचित किया।बैग को खोलकर देखा तो अंदर कुछ कपड़े, एक पोटली और एक छोटा डब्बा मिला। पोटली में दो किलो कीलें थीं, वहीं डब्बे में लकड़ी कारीगरों के उपयोग वाला लिक्विड था।

Comments

Popular posts from this blog

पीएम ने प्रदेश के लोगों को 108 जन औषधि केंद्र समर्पित किए

13 मई से 12 देशों में 92 मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि।

महाराणा प्रताप जयंती पर जाने मेवाड़ के महान हिन्दू शासक महाराणा प्रताप के बारे में 7 खास बातें