होली पर अमन के लिए जुमे की नमाज का समय बदला


जुमा की नमाज, शब-ए-बरात और होली एक ही दिन पड़ रही है। शहर में अमन-चैन बना रहे, इसके लिए शुक्रवार को होने वाली जुमा की विशेष नमाज के समय में बदलाव किया गया है। शहर की मस्जिदों में होने वाली नमाज के वक्त को आधा घंटा से लेकर एक घंटा तक आगे बढ़ा दिया गया है।
वहीं, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखने और अमन व शांति बनाए रखने की अपील की है।
ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में जुमा की नमाज का समय 12:45 से बढ़ाकर 2 बजे किया गया है। मस्जिद ऐशबाग, चौक की मदीना मस्जिद, नादान महल रोड स्थित मस्जिद तकवियतुल ईमान, हसनगंज स्थित हाता शक्कू मियां मस्जिद में 2 बजे, मस्जिद शाहमीना शाह, अकबरी गेट स्थित मस्जिद एक मीनारा, कच्चा पुल स्थित मस चौपटिया स्थित मस्जिद मआविया, गढ़ी कनौरा स्थित मस्जिद खजूर वाली मस्जिद, खुर्रमनगर स्थित मस्जिद रिंग रोड व मस्जिद फातिमी में 1:30 बजे और मदहेगंज स्थित मस्जिद तकिया वाली और अलीगंज स्थित कपूरथला मस्जिद में जुमा की नमाज का समय बढ़ाकर दोपहर 1:45 बजे किया गया है।
साथ ही अपको बता दे ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि पुरखों को पुरसा देने के लिए शाम पांच बजे के बाद ही कब्रिस्तान जाएं। शब-ए-बरात में आतिशबाजी न करने और जुमा की नमाज मोहल्ले की मस्जिद में अदा करने की अपील की। 
#holi #happyholi #india #holifestival #festival #love #photography #instagood #instagram #colors #colours #festivalofcolors #indianfestival #holihai #holipowder #bhfyp #mumbai #holicelebration #holifest #color #holifestivalofcolours #diwali#like #festivalofcolours #happy #fun #holiday #holiparty ##kerala #indian #colorrun #fashion #follow #bollywood #photooftheday #colorful #art #travel #colorpowder #rang #moodygrams #holiindia #friends #holicolor #colour #picoftheday #portrait #rangbarse #portraits #indianfestivals #instadaily #moodygram #holirun #insta #gulal #holispecial #holicolors #summer

Comments

Popular posts from this blog

उर्फी जावेद के वो 5 लुक, बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन के सितारों की जुंबा पर!

पीएम ने प्रदेश के लोगों को 108 जन औषधि केंद्र समर्पित किए

JioMart on WhatsApp:अब टेक दिग्गज Meta और जियो ने मिलाया हाथ,व्हाट्सएप पर ऑर्डर कर सकेंगे किराने का सामान