पंजाब: 14 मार्च को दिल्ली में किसानों की बैठक, उससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा में पड़ी फूट,11 संगठनों ने किया किनारा

दिल्ली में 14 मार्च को होने जा रही एसकेएम की बैठक में यह तमाम मुद्दे एजेंडे पर रखे जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर के संघर्ष की नई रूप रेखा तय की जाएगी।संयुक्त किसान मोर्चा में जबरदस्त फूट पड़ गई है। पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद मुल्लांपुर दाखा के गुरशरण कला भवन में आयोजित मोर्चे की पहली बैठक से 11 संगठनों ने किनारा कर लिया। बैठक में सभी 32 संगठनों को पहुंचने का संदेश भेजा गया था। उसमें से 18 संगठनों के नेता बैठक मे मौजूद रहे। तीन संगठनों ने फोन पर अपनी सहमति दे दी। तीन से चार घंटा चली बैठक मे जबरदस्त हो हल्ला मचता रहा और कई मुद्दों पर किसान नेता आपस मे जुबानी तौर पर भिड़ते रहे। 
इस बैठक मे 14 मार्च को दिल्ली में होने जा रही संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्र स्तरीय बैठक की तैयारी, समीक्षा और एजेंडा पर विचार विमर्श किया गया। बीकेयू पंजाब के रूलदू सिंह मानसा ने कहा कि लखीमपुर खीरी मे किसानों को कार से कुचलने के मामले में सरकारी गवाहों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

पीएम ने प्रदेश के लोगों को 108 जन औषधि केंद्र समर्पित किए

13 मई से 12 देशों में 92 मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि।

महाराणा प्रताप जयंती पर जाने मेवाड़ के महान हिन्दू शासक महाराणा प्रताप के बारे में 7 खास बातें