दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा के दौरान हंगामा, उपद्रवी का तांडव

दिल्ली पुलिस का कहना है कि जहांगीरपुरी में शोभायात्रा दौरान हंगामा हुआ है. शोभायात्रा में चल रहे लोगों के ऊपर पत्थरबाजी और छुटपुट आगजनी की बात सामने आई है. पुलिस के मुताबिक हमारे सभी आला अधिकारी मौके पर है. स्थिति अंडर कंट्रोल है. पुलिस ने कहा है कि अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है.


दिल्ली पुलिस कमिश्नर के मुताबिक हालात अभी नियंत्रण में हैं, हालात बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने ये भी कहा है कि दिल्ली के बाकी इलाकों में भी सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा.

पुलिस ने बयान में बताया है कि इस बवाल के दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोट आयी हैं. पुलिस के मुताबिक शाम लगभग 5-5:30 बजे ये घटना हुई है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक कुशल सिनेमा के पास ये पथराव हुआ है. 

#hanumanjayanti#kejriwal#news#update#now#upgovt#delhincr#delhipolice#pathrav#delhi#jhangirpuri#rathyatra#hindumuslim#protest#war

Comments

Popular posts from this blog

उर्फी जावेद के वो 5 लुक, बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन के सितारों की जुंबा पर!

पीएम ने प्रदेश के लोगों को 108 जन औषधि केंद्र समर्पित किए

JioMart on WhatsApp:अब टेक दिग्गज Meta और जियो ने मिलाया हाथ,व्हाट्सएप पर ऑर्डर कर सकेंगे किराने का सामान